महराजगंज: साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस का बड़ा अभियान; 366 जन सेवा और ग्राहक सेवा केंद्रों की की गई गहन जांच

महराजगंज

महराजगंज जिले में साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, फर्जी संपत्तियों के अवैध निर्माण पर रोक लगाने और नागरिकों को डिजिटल धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस द्वारा एक व्यापक विशेष जांच अभियान चलाया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले में साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, फर्जी संपत्तियों के अवैध निर्माण पर रोक लगाने और नागरिकों को डिजिटल धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस द्वारा एक व्यापक विशेष जांच अभियान चलाया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का मुख्य फोकस जिलेभर के ग्राहक सेवा केंद्रों और ऑनलाइन जन सेवा केंद्रों की कार्यप्रणाली की जांच करना रहा।

366 जन सेवा केंद्रों की हुई गहन जांच

इस अभियान के तहत पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 366 जन सुविधा एवं ग्राहक सेवा केंद्रों की सघन और गहन जांच की। इस दौरान केंद्रों पर सीएससी एसोसिएट के वैध लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाण-पत्र और दुकान संचालन से जुड़े अन्य वैधानिक दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया गया।

फर्जी दस्तावेज और पहचान पत्र बनाने वालों पर कड़ी नजर

पुलिस ने विशेष रूप से इस बात की जांच की कि किसी भी केंद्र पर आधुनिक उपकरणों या सॉफ्टवेयर का दुरुपयोग करके फर्जी फोटो, फर्जी दस्तावेज या नकली पहचान पत्र तैयार करने जैसी कोई अवैध या संदिग्ध गतिविधि तो नहीं की जा रही है।

संचालकों के लिए सख्त निर्देश
जांच के दौरान सभी जन सेवा केंद्रों और सीएससी संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि

किसी भी स्थिति में बिना वैध पहचान और पुख्ता वैधानिक सत्यापन के कोई भी दस्तावेज या प्रमाण-पत्र तैयार न किया जाए।

डिजिटल सॉफ्टवेयर या अन्य माध्यमों से दस्तावेजों, फोटो या सैंपल पेपर में छेड़छाड़ करना गंभीर कानूनी अपराध है। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रों पर आने-जाने वाले लोगों का विवरण अनिवार्य रूप से आगंतुक पंजीका (रजिस्टर) में दर्ज किया जाए।

सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे हर समय सुचारू रूप से चालू रखे जाएं।

महराजगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों के डिजिटल अधिकारों और उनकी सुरक्षा की रक्षा के लिए इस तरह का विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.