महराजगंज

उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के तहत महराजगंज जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता को लेकर लगातार विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के तहत महराजगंज जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता को लेकर लगातार विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज थाना चौक की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम द्वारा स्थानीय दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, चौक बाजार में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
छात्राओं को दिए गए सुरक्षा और अधिकारों के टिप्स
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विद्यालय की छात्राओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और आपातकालीन स्थिति में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी असुविधा या संकट के समय बेटियां बिना किसी झिझक के पुलिस की मदद ले सकती हैं।
इस दौरान टीम ने महिला एवं बालिका कल्याण से जुड़ी शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सजग करना तथा समाज में नारी सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण का मजबूत संदेश देना रहा।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












