महराजगंज

महराजगंज जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना चौक में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 189/26 के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे राहुल चौधरी पुत्र दिनानाथ चौधरी, निवासी- बड़हरा राजा, थाना चौक, जनपद महराजगंज को पुलिस ने 8 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1:23 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 351(3) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम यानी एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5) शामिल है। गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस ने नियमानुसार परिजनों को इसकी सूचना दी और सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया है।
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवम कुमार सिंह और कांस्टेबल रजनीश कुमार गौड़ शामिल रहे।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












