बलिया

बलिया जनपद में अपराधियों और वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बलिया पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।थाना बैरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिर्जापुर मंडी से चोरी हुए ई-रिक्शा का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त और 1 बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में अपराधियों और वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बलिया पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।थाना बैरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिर्जापुर मंडी से चोरी हुए ई-रिक्शा का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त और 1 बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी किया गया नीले रंग का ई-रिक्शा (वाहन संख्या UP60AT9029) भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।
घटना का विवरण
वादिमा आकाश कुमार मौर्या (निवासी- चांददियर नेका राय का टोला, थाना बैरिया) ने 8 अक्टूबर 2026 को थाना बैरिया में तहरीर दी थी कि उनका ई-रिक्शा 7 अक्टूबर को दिन में मिर्जापुर मंडी से चोरी हो गया था। इस मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।
दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को चेकिंग और गश्त के दौरान जब उपनिरीक्षक आशुतोष मद्धेशिया अपनी टीम के साथ क्षेत्र में थे, तभी वादिमा आकाश कुमार मौर्या ने आकर सूचना दी कि उन्होंने ई-रिक्शा चुराने वाले संदिग्धों को पहचान लिया है, जो उसे लेकर बिहार जाने की फिराक में ग्रीन फील्ड रोड ठेकहा की तरफ गए हैं।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही बैरिया पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्रीनफील्ड रोड ठेकहा के पास से अभियुक्त निरंजन नट (पुत्र शिव जी नट, निवासी- दलपतपुर, थाना बैरिया, उम्र- 20 वर्ष) और एक बाल अपचारी (उम्र 16 वर्ष) को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर चोरी गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया।
पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही 7 अक्टूबर को मिर्जापुर मंडी से यह ई-रिक्शा चुराया था और इसे बेचने के लिए बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष चालान कर दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












