बलिया

बलिया जिला प्रशासन आम जनता की समस्याओं के प्रति कितना संवेदनशील है, इसकी एक बेहतरीन बानोड़ी बलिया जनपद में देखने को मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जिला प्रशासन आम जनता की समस्याओं के प्रति कितना संवेदनशील है, इसकी एक बेहतरीन बानोड़ी बलिया जनपद में देखने को मिली है। नवल जी सैनी की रिपोर्ट के अनुसार, जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के कड़े निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए एक 70 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग की समस्या का त्वरित समाधान किया गया है।
जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) ने ग्राम जापलिनगंज निवासी 70 वर्षीय दिव्यांग लक्ष्मण प्रसाद को मौके पर ट्राई साइकिल वितरित की। इसके साथ ही उन्हें आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किया गया, जिससे वे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
राहत मिलने से बुजुर्ग हुए आत्मनिर्भर
ट्राई साइकिल मिल जाने से अब लक्ष्मण प्रसाद को आवागमन में भारी सहूलियत होगी और दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर उनकी निर्भरता काफी हद तक कम हो जाएगी। वहीं, आयुष्मान कार्ड के जरिए उन्हें पात्रता के अनुसार उच्च स्तर के अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्र पर जिला प्रशासन द्वारा दिखाई गई इस त्वरित संवेदनशीलता और मदद के बाद बुजुर्ग लक्ष्मण प्रसाद ने प्रशासन के प्रति अपना गहरा आभार व्यक्त किया है।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












