सिद्धार्थनगर: एशियन कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता प्रदीप चौरसिया का जोरदार स्वागत, भाजपा नेता कन्हैया पासवान ने दी बधाई

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के अंतर्गत ग्राम सैनुआ के निवासी युवा कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप चौरसिया ने एशियन स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए देश और क्षेत्र के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के अंतर्गत ग्राम सैनुआ के निवासी युवा कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप चौरसिया ने एशियन स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए देश और क्षेत्र के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे जनपद सिद्धार्थनगर का नाम रोशन हुआ है।

खिलाड़ी की इस गौरवपूर्ण सफलता पर भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान उनके सैनुआ स्थित आवास पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदीप को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रतिभाओं को उचित प्रोत्साहन और मंच मिलना जरूरी
कन्हैया पासवान ने कहा कि प्रदीप चौरसिया ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही दिशा और उचित मंच मिलने की आवश्यकता है। प्रदीप की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

इस सम्मान समारोह के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष दृग नारायण सिंह, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय, भाजपा नेता मयंक श्रीवास्तव, संतोष शुक्ला, सूरज त्रिपाठी, अनुराग कसौधन, अजय सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.