महराजगंज

महराजगंज जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित और निष्पक्ष समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह गंभीर नजर आ रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित और निष्पक्ष समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह गंभीर नजर आ रहा है। इसी क्रम में 8 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दूर-दूर से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं बड़े गौर से सुनीं और उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी कि अधिकांश शिकायतों का समाधान थाना स्तर पर ही प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार जिला मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने थानों पर संचालित जनसुनवाई डेस्क और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी व सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत पर पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि पीड़ित को निष्पक्ष न्याय मिले। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीला-हवाली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












