महराजगंज

महराजगंज जनपद के शारदीय नवरात्र को लेकर जिले के फरेंदा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध और सैकड़ों साल पुराने आद्रवन दुर्गा मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं। नवरात्र के दौरान यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के शारदीय नवरात्र को लेकर जिले के फरेंदा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध और सैकड़ों साल पुराने आद्रवन दुर्गा मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं। नवरात्र के दौरान यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर को पूरी तरह स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्थानीय युवाओं ने एक सराहनीय पहल करते हुए स्वच्छता अभियान शुरू किया है, जो लगातार सातवें दिन भी जारी रहा।
बिना किसी सरकारी मदद के इस अभियान में महेंद्र निषाद, अजय, दिनेश प्रसाद, राधेश्याम, जितेंद्र, राम प्रकाश और प्रेम कुमार जैसे युवा खुद झाड़ू, फावड़ा और टोकरी लेकर सफाई में जुटे हैं। इन युवाओं ने मंदिर के उत्तर में स्थित पवन नाले से फैली घास-फूस और जलकुंभी को हटाया, जिससे वहां जमा गंदगी और बदबू से राहत मिली है। इसके अलावा, उन्होंने मंदिर परिसर से कचरा, प्लास्टिक पन्नियां और श्रद्धालुओं द्वारा फेंके गए दोनों-पत्तलों को भी पूरी तरह साफ किया।
सफाई के बाद ग्रामीणों और युवाओं ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर परिसर में स्थायी सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाए और कचरा डालने के लिए बड़े डस्टबिन (कचरा पात्र) रखवाए जाएं, ताकि यहां दोबारा गंदगी न फैले और आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












