महराजगंज में बाइक पर स्टंट कर रील बनाना पड़ा भारी, दो युवतियों समेत साथियों पर केस दर्ज, बाइक जब्त

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सड़कों पर खतरनाक स्टंट कर सोशल मीडिया के लिए रील बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सड़कों पर खतरनाक स्टंट कर सोशल मीडिया के लिए रील बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। महाराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र में बाइक पर स्टंट करते हुए रील बनाने वाली युवतियों और उनके साथियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, स्टंट में इस्तेमाल की गई दोनों बाइकों को जब्त कर फरेंदा थाने में खड़ा करा दिया गया है।

वायरल वीडियो की जांच करने पर पता चला कि यह क्लिप गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर मथुरानगर ढोडापुर और फरेंदा ओवरब्रिज के पास की है। वीडियो में दिख रही एक बाइक UP23BF 7461 के आधार पर मुख्य आरोपी युवती की पहचान गोरखपुर के हनुमान नगर निवासी प्रीति चौधरी के रूप में हुई है। वहीं, उसके दो अन्य साथियों की पहचान न हो पाने के कारण पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बीच सड़क पर इस तरह के खतरनाक स्टंट करना यातायात नियमों का खुला उल्लंघन है। इससे न सिर्फ वाहन चालकों की अपनी जान जोखिम में पड़ती है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य निर्दोष लोगों की सुरक्षा भी खतरे में आ जाती है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से स्टंटबाजों में हड़कंप मच गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.