मऊ

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार रात करीब 12:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार रात करीब 12:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चला रहे 40 वर्षीय अरविंद यादव वाहन के नीचे दब गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
गोठा गांव लौट रहे थे चालक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोठा निवासी अरविंद यादव (पुत्र रामसुख) इंदारा से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सीमेंट लादकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनका वाहन घोसी ब्लॉक के सामने सड़क किनारे रखी गिट्टी के पास पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर कुछ ही सेकंड में पलट गया।
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
फुटेज में ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति से जाते और ब्लॉक के पास पहुंचते ही बेकाबू होकर पलटते हुए साफ दिखाई दे रही है। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन के नीचे दबे अरविंद को बाहर निकालने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस अचानक हुए हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित
https://t.co/1XvyUI8nOY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2026













