मऊ पुलिस लाइन में लगा वामा सारथी वैलनेस कैंप: डीएम और एसपी ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

मऊ

मऊ जनपद के पुलिस लाइन परिसर में रविवार को ‘वामा सारथी वैलनेस कैंप’ के तहत मासिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के पुलिस लाइन परिसर में रविवार को ‘वामा सारथी वैलनेस कैंप’ के तहत मासिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर अन्य पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित किया।

शिविर में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक और जिला अस्पताल की टीमों ने सहयोग किया। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कुल 108 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें से 51 लोगों को आवश्यक दवाएं और चिकित्सकीय सलाह दी गई।

स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करने की सलाह

जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कहा कि नियमित जांच से बीमारियों का समय पर पता चल जाता है, जिससे गंभीर स्थितियों से बचा जा सकता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से हर महीने लगने वाले इस शिविर का पूरा लाभ उठाने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने भी अपनी जांच कराने के बाद पुलिसकर्मियों को सलाह दी कि वे अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें। डीएम और एसपी ने कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रफुल्ल कुमार राय और अवनीश यादव ने शिविर को सफल बनाने में अपना विशेष सहयोग दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.