मऊ

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों में ‘निपुण भारत मिशन’ के तहत चल रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों में ‘निपुण भारत मिशन’ के तहत चल रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में प्राथमिक विद्यालय अरैला ने कक्षा-1 के बच्चों के आकलन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए निपुणता हासिल की है। निर्धारित निपुण लक्ष्य के तहत आंके गए कक्षा-1 के सभी पांचों बच्चे तय दक्षताओं पर पूरी तरह खरे उतरे हैं।
बुनियादी शिक्षा पर विशेष जोर
प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। कक्षा-1 की अध्यापिका ने बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया, जिसके परिणामस्वरूप सभी बच्चे निर्धारित मानकों को पूरा करने में सफल रहे।
अधिकारियों ने सराहा प्रयास
विद्यालय की इस उपलब्धि पर एसआरजी मऊ संजय कुमार तिवारी ने कक्षा-1 की अध्यापिका के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह और पूरे शिक्षक परिवार को बधाई देते हुए कहा कि निपुण भारत मिशन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आगे की शिक्षा के लिए एक मजबूत बुनियादी आधार देना है।
उन्होंने विकासखंड के अन्य शिक्षकों से भी इस मिशन को केवल एक विभागीय कार्यक्रम न मानकर बच्चों के भविष्य को संवारने का साझा संकल्प बनाने की अपील की, ताकि प्रत्येक बच्चा अपनी दक्षता हासिल कर सके।
इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित
https://t.co/1XvyUI8nOY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2026












