डुमरियागंज में फैला वायरल बुखार, अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मौसम में बदलाव के साथ ही डुमरियागंज क्षेत्र में वायरल बुखार तेजी से पैर पसार रहा है। सर्दी, जुकाम, खांसी और तेज बुखार से बड़ी संख्या में लोग पीड़ित हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के मौसम में बदलाव के साथ ही डुमरियागंज क्षेत्र में वायरल बुखार तेजी से पैर पसार रहा है। सर्दी, जुकाम, खांसी और तेज बुखार से बड़ी संख्या में लोग पीड़ित हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज सहित निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। इस वायरल का सबसे अधिक असर बच्चों और बुजुर्गों पर देखा जा रहा है, और लगभग हर घर में एक-दो लोग इसकी चपेट में हैं।

डॉक्टरों की सलाह

मरीजों की भारी भीड़ के बीच पीएचसी डुमरियागंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश कसौधन लगातार मरीजों की जांच और उपचार में जुटे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है और सभी डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देश जारी किए गए हैं।

डॉ. कसौधन ने इसे मौसमी वायरल बताते हुए लोगों से न घबराने की अपील की है। उन्होंने सुरक्षित रहने के लिए निम्नलिखित सावधानियां बरतने की सलाह दी है:

साफ और उबला हुआ पानी पिएं।

भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचें।

बुखार के लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.