सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर मिश्रौलिया क्षेत्र के श्री प्रमोद्धार द्विवेदी आर्मी पब्लिक स्कूल में ‘श्रीराम तरुण प्रभात शाखा’ का संचालन किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से सुबह 6 से 7 बजे तक लगने वाली इस शाखा में युवा, बच्चे और ग्रामीण बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर मिश्रौलिया क्षेत्र के श्री प्रमोद्धार द्विवेदी आर्मी पब्लिक स्कूल में ‘श्रीराम तरुण प्रभात शाखा’ का संचालन किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से सुबह 6 से 7 बजे तक लगने वाली इस शाखा में युवा, बच्चे और ग्रामीण बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। यहां युवाओं को शारीरिक व्यायाम, योग, खेल-कूद और राष्ट्रभक्ति गीत सिखाए जाते हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के प्रति समर्पण और समाज का विकास करना है।
सम्मान समारोह का आयोजन
हाल ही में विद्यालय परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जिला कार्यवाहक शिव मूर्ति त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संस्कार, सेवा और अनुशासन से ही समाज सशक्त बनेगा।
इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित
https://t.co/1XvyUI8nOY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2026













