पंचायत भवन का ताला तोड़कर ई-रिक्शा और इन्वर्टर-बैटरी चोरी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के अलीदापुर गांव में पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 60,600 रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर जनपद के अलीदापुर गांव में पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 60,600 रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान में एक ई-रिक्शा, इन्वर्टर, बैटरी, छोटा गैस सिलेंडर और हाजिरी रजिस्टर शामिल है। घटना का खुलासा 3 अक्टूबर की सुबह हुआ। पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सफाई कर्मचारी राजकुमार जब सुबह पंचायत भवन पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर ई-रिक्शा और अन्य सामान गायब मिला, जिसकी सूचना उन्होंने ग्राम प्रधान को दी।

नामजद पर शक

राजकुमार ने अलीदापुर टोला फैजपुर निवासी अमन चौधरी पर चोरी का संदेह जताया है। उनके अनुसार, आरोपी ने घटना से करीब पांच दिन पहले ही पंचायत भवन का सामान ले जाने की बात कही थी। पुलिस ने चोरी और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक सुधाकर राय को सौंप दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.