इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा-बांसी मार्ग पर भिलौरी पुल के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे एक चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा-बांसी मार्ग पर भिलौरी पुल के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे एक चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। यह वाहन पहले एक पेड़ से टकराया और फिर पुल के किनारे पानी व खाई की ओर लुढ़क गया।

हादसे के समय कार में सिर्फ चालक बांसी निवासी न्यामतुल्लाह अकेले मौजूद थे, जो किसी काम से बांसी से इटवा की तरफ आ रहे थे। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.