बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनूपशहर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनूपशहर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी केपी सिंह और समस्त स्टाफ ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

सीएचसी प्रभारी केपी सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए सभी से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और देश के लिए अत्यंत प्रासंगिक एवं प्रेरणादायक हैं। इस कार्यक्रम में अस्पताल का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्पhttps://t.co/1KkIpNKi72
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 2, 2026












