बरसठी पुलिस का कड़ा एक्शन: शांति भंग की आशंका में सात अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए न्यायालय

बरसठी

जौनपुर जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और संभावित विवादों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना बरसठी पुलिस ने बड़ी निरोधात्मक कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और संभावित विवादों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना बरसठी पुलिस ने बड़ी निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका में 7 लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गोल्डी गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्रवाई संपन्न हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने क्षेत्र में भ्रमण कर संवेदनशील विवादों में संलिप्त पक्षों पर त्वरित कार्रवाई की।

जमीनी विवाद और रंजिश के चलते 170 BNSS में हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भूमि विवाद और आपसी मुकदमों को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव और टकराव की स्थिति बन रही थी। शांति व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत कुल सात लोगों को हिरासत में लिया।

दिनेश कुमार पटेल (उम्र 45 वर्ष) पुत्र लोरनाथ पटेल — निवासी ग्राम रखवां, थाना बरसठी

रोशन पटेल (उम्र 21 वर्ष) पुत्र दिनेश पटेल — निवासी ग्राम रखवां, थाना बरसठी

प्रदीप सोनकर (उम्र 50 वर्ष) पुत्र स्व. पन्नालाल सोनकर — निवासी ग्राम गणेशपुर, थाना बरसठी

बबलू सोनकर (उम्र 40 वर्ष) पुत्र स्व. पन्नालाल सोनकर — निवासी ग्राम गणेशपुर, थाना बरसठी

शिवआसरे सोनी (उम्र 56 वर्ष) पुत्र स्व. रामदुलार सोनी — निवासी बनकट (राजा बाजार), थाना बरसठी

राजदेव गौतम (उम्र 56 वर्ष) पुत्र स्व. फूलनारायण — निवासी ग्राम कूसा, थाना बरसठी

विपिन गौतम (उम्र 26 वर्ष) पुत्र स्व. देवराज — निवासी ग्राम कूसा, थाना बरसठी

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

निरोधात्मक कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी,उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह,उपनिरीक्षक अम्बीश कुमार सिंह,हेड कांस्टेबल यदुवेन्द्र यादव,हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव शामिल रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी; यदि कहीं भी शांति भंग होने की आशंका होगी तो पुलिस तत्काल कठोर वैधानिक कदम उठाएगी।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.