बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत धनतेरस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को बड़ौत का पूरा बाजार खरीदारी के जबरदस्त उत्साह से गुलजार रहा। सुबह से ही शहर की मुख्य गलियों और दुकानों पर ग्राहकों का सैलाब उमड़ पड़ा, जो देर रात तक लगातार जारी रहा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत धनतेरस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को बड़ौत का पूरा बाजार खरीदारी के जबरदस्त उत्साह से गुलजार रहा। सुबह से ही शहर की मुख्य गलियों और दुकानों पर ग्राहकों का सैलाब उमड़ पड़ा, जो देर रात तक लगातार जारी रहा। दीपावली से पहले हुई इस बंपर खरीदारी से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल उठे और पूरा नगर पर्व के उल्लास में पूरी तरह सराबोर नजर आया।
सराफा बाजार में सबसे अधिक रौनक देखने को मिली, जहां चांदी के सिक्कों, गिन्नियों और आभूषणों की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। परंपरा के अनुसार सुख-समृद्धि की कामना के साथ लोगों ने अपनी सामर्थ्य के मुताबिक सोना-चांदी, पीतल और स्टील के बर्तनों की जमकर खरीदारी की। वहीं दुकानों पर झाड़ू खरीदने वालों की भी भारी भीड़ बनी रही। महिलाओं ने शुभ धातुओं के सामान और जेवर चुनने में विशेष रुचि दिखाई।
उधर, नगर के विभिन्न दोपहिया और चारपहिया वाहन शोरूमों पर भी ग्राहकों का जमावड़ा रहा। लोगों ने इस पावन दिन नए वाहनों की डिलीवरी ली। देर शाम तक चले इस खरीदारी के सिलसिले से बाजार में जबरदस्त आर्थिक चहल-पहल बनी रही।
बुलंदशहर: चीनी झालरों के आगे फीकी पड़ी दीयों की लौ, दानपुर में मिट्टी के दीये बनाकर गांव-गांव घूमने को मजबूर प्रजापति समाज
https://t.co/L9x2hVDuQn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 5, 2026














