हराजगंज

महराजगंज जनपद के मंडी समिति गड़ौरा में दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निचलौल नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान किसानों के सम्मान और उनके योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मंडी समिति गड़ौरा में दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निचलौल नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान किसानों के सम्मान और उनके योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अन्नदाता किसानों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें चेक वितरित किए गए। आयोजकों ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और खुशहाली की मजबूत आधारशिला हैं। उनके परिश्रम से ही समाज को अन्न मिलता है और देश की प्रगति का रास्ता मजबूत होता है।
इस अवसर पर किसानों के हितों, उनके सहयोग और आर्थिक समृद्धि को लेकर भी संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों का सम्मान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा कि अन्नदाता का सम्मान ही देश का सम्मान है। दीपोत्सव के इस आयोजन ने त्योहार की खुशियों के साथ किसानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव भी प्रदर्शित किया।
बुलंदशहर: चीनी झालरों के आगे फीकी पड़ी दीयों की लौ, दानपुर में मिट्टी के दीये बनाकर गांव-गांव घूमने को मजबूर प्रजापति समाज
https://t.co/L9x2hVDuQn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 5, 2026














