महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हत्या, साक्ष्य छिपाने और अपहरण जैसे गंभीर मामलों में वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनीष कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त सुरेन्द्र प्रसाद पुत्र छविलाल प्रसाद उम्र करीब 36 वर्ष निवासी बढ़िया रोड, साहबगंज, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त सुरेन्द्र प्रसाद एसटी संख्या 115/2009, धारा 302, 201 एवं 364 भारतीय दंड विधान के मामले में वारंटी था। पुलिस टीम ने 5 नवंबर 2026 को शाम करीब 6:50 बजे अभियुक्त को उसके घर ग्राम बढ़िया रोड, साहबगंज, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे उपनिरीक्षक मनीष कुमार,
कांस्टेबल अरविन्द यादव,
कांस्टेबल पवन यादव थाना फरेन्दा
फरेन्दा पुलिस की इस कार्रवाई को वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
बुलंदशहर: चीनी झालरों के आगे फीकी पड़ी दीयों की लौ, दानपुर में मिट्टी के दीये बनाकर गांव-गांव घूमने को मजबूर प्रजापति समाज
https://t.co/L9x2hVDuQn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 5, 2026














