महराजगंज

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की नवगठित गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यसमिति में दिग्विजय खरवार को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति (अजजा) मोर्चा की नवगठित गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यसमिति में दिग्विजय खरवार को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर शुक्रवार को नगर स्थित एक अतिथि भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करने के साथ बुके भेंटकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
शीर्ष नेतृत्व की सहमति से घोषित हुई नई कार्यसमिति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ई. विद्याभूषण गोंड और भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की संस्तुति के उपरांत 4 नवंबर को गोरखपुर क्षेत्र की नई कार्यसमिति की विधिवत घोषणा की गई। इस सूची में दिग्विजय खरवार के संगठनात्मक अनुभवों और सक्रियता को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
‘संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा और मजबूती’
घोषणा के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दिग्विजय खरवार को नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वह पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रवादी विचारधारा को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
अभिनंदन कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रमोद जायसवाल, नागेंद्र मल्ल, मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह, मंडल महामंत्री राममिलन गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष हरिकिशुन कुशवाहा, पिंटू कुशवाहा, श्रीराम शाही, मनोज खरवार, मंडल बूथ प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता, सुनील प्रताप सिंह, अरुण कुमार, पप्पू साहनी, वैष्णो सोनी, विक्की खरवार, राकेश कन्नौजिया, मनोज जायसवाल, मदन राजभर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महराजगंज जनपद में आगामी धनतेरस और दीपावली पर्व के दौरान नगर में यातायात को सुगम बनाए रखने और बाजारों में उमड़ने वाली आमजन की भारी भीड़ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महराजगंज पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। https://t.co/8kutlO0YQt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 5, 2026












