धनतेरस पर बड़ा हादसा टला: सिंदुरिया चौराहे पर चलती रोडवेज बस में लगी आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री

महराजगंज

महराजगंज जनपद के धनतेरस के दिन सिंदुरिया चौराहे पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। गोरखपुर से ठूठीबारी होते हुए इटहिया जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में अचानक आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के धनतेरस के दिन सिंदुरिया चौराहे पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। गोरखपुर से ठूठीबारी होते हुए इटहिया जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में अचानक आग लग गई। त्योहार के कारण बाजार में भारी भीड़ थी, जिससे लपटें उठती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि पुलिस और दमकल की मुस्तैदी से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस चौराहे के पास पहुंची ही थी कि उसके पिछले पहिये से धुआं और लपटें उठने लगीं। चालक ने समझदारी दिखाते हुए बस किनारे रोकी और घबराए यात्री तुरंत बाहर भागे।

सूचना मिलते ही सीओ सदर अंकुर गौतम और थानाध्यक्ष अनूप तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित निकालते हुए भीड़ को हटाया, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। सीओ सदर ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और बस को डिपो भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.