जौनपुर

जौनपुर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शाही पुल के पास गोमती नदी में गुरुवार को लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी का शव शुक्रवार दोपहर बरामद कर लिया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शाही पुल के पास गोमती नदी में गुरुवार को लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी का शव शुक्रवार दोपहर बरामद कर लिया गया। घटना के दूसरे दिन जफराबाद थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव स्थित रेलवे पुल के पास नदी में शव उतराया मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शाही पुल के पास नदी में गई थी किशोरी
जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के शकरमंडी मोहल्ला निवासी राकेश कुमार मौर्य की 15 वर्षीय पुत्री परी मौर्य गुरुवार दोपहर करीब शाही पुल के पास गोमती नदी की तरफ गई थी और इसके बाद से ही रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों की सूचना के बाद से ही गोताखोरों और पुलिस की मदद से नदी में उसकी तलाश की जा रही थी।
बसीरपुर रेलवे पुल के पास मिला शव
शुक्रवार दोपहर जफराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बसीरपुर के पास स्थित रेलवे पुल के नीचे ग्रामीणों ने गोमती नदी में एक किशोरी का शव देखा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचित किया गया, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
जांच में जुटी पुलिस
किशोरी किन परिस्थितियों में नदी में गई और यह कोई हादसा था या उसने कोई आत्मघाती कदम उठाया, इसको लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
बुलंदशहर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज बुलंदशहर दौरा, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से करेंगे मुलाकातhttps://t.co/vNdRTslwdq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 18, 2026













