जौनपुर

जौनपुर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में राजस्व कर-करेत्तर एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में राजस्व कर-करेत्तर एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और तय समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया।
ऑडिट आपत्तियों और ई-परवाना के निस्तारण पर जोर
बैठक के दौरान लंबित ऑडिट आपत्तियों, अंश निर्धारण तथा ई-परवाना के लिए प्राप्त आवेदनों के तहसीलवार निस्तारण की स्थिति परखी गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए और कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बड़े बकायेदारों से वसूली में तेजी लाने के निर्देश
राजस्व देयों की वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को बड़े बकायेदारों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता न बरती जाए। निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
राजस्व न्यायालयों के वादों और सीएम डैशबोर्ड की प्रगति पर मंथन
राजस्व न्यायालयों में विभिन्न धाराओं के तहत लंबित मुकदमों की समीक्षा करते हुए डीएम ने नियमों के दायरे में रहकर समयबद्ध फैसलों के निर्देश दिए। वहीं, सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय प्रगति का जायजा लेते हुए उन्होंने पोर्टल पर डेटा को नियमित अपडेट करने और तय मानकों पर खरा उतरने की बात कही।
बैठक में जॉइंट मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) अजय अंबष्ठ, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
बुलंदशहर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज बुलंदशहर दौरा, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से करेंगे मुलाकातhttps://t.co/vNdRTslwdq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 18, 2026













