बुलंदशहर:द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर पर काम कर रहे मजदूरों को बेकाबू कार ने रौंदा, 3 की मौत व 3 घायल

गुरुग्राम/बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के समीप देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के समीप देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने डिवाइडर पर सुरक्षा ग्रिल लगा रहे मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बुलंदशहर के तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार रेलिंग से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बुलंदशहर के तीन मजदूरों की गई जान

बुलंदशहर जिले के थाना छतारी अंतर्गत ग्राम सरभन्ना निवासी डी.डी. सागर ने बताया कि उनके परिवार व गांव के लोग गुरुग्राम में मजदूरी का काम करते हैं। हादसे के वक्त चार युवक एक्सप्रेसवे के डिवाइडर पर सेफ्टी ग्रिल लगाने में जुटे थे। ग्रिल लगाने के बाद बिजेंद्र और ओमप्रकाश उर्फ पप्पू पेंच कस रहे थे, जबकि सतीश और रामकुमार पास ही खड़े थे।

इसी बीच दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार सीधे मजदूरों पर चढ़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजेंद्र और ओमप्रकाश उर्फ पप्पू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल सतीश ने भी इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जान बचाने के लिए लगाई थी छलांग, फिर भी चपेट में आए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सतीश और रामकुमार ने बेकाबू कार को अपनी ओर आते देख जान बचाने के लिए ग्रीन बेल्ट की तरफ छलांग भी लगाई थी, लेकिन रफ्तार इतनी तेज थी कि कार ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल चौथे मजदूर रामकुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कार चालक भी गंभीर, फोर्टिस रेफर

हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसकी पहचान गुरुग्राम के सेक्टर-110 (इंदिराबुल्स एनीमा) निवासी 20 वर्षीय वेदान खत्रा के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी वाइब्रेंट अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए कार चालक वेदान को फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हादसे की खबर मिलते ही गांव सरभन्ना में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.