नेपाल में खतौला के लाल ने गाड़ा सफलता का झंडा! आवेश बालियान ने जैवलिन थ्रो में जीता स्वर्ण पदक

बागपत

बड़ौत/मुजफ्फरनगर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ाते हुए मुजफ्फरनगर जनपद के खतौला गांव निवासी होनहार खिलाड़ी आवेश बालियान ने नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बड़ौत/मुजफ्फरनगर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ाते हुए मुजफ्फरनगर जनपद के खतौला गांव निवासी होनहार खिलाड़ी आवेश बालियान ने नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

प्रतियोगिता में शामिल होने नेपाल रवाना होने से पहले बड़ौत में खिदमत फाउंडेशन के अध्यक्ष मुहम्मद आजाद चौधरी ने आवेश बालियान को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया था। स्वर्ण पदक जीतने की खबर मिलते ही श्री चौधरी ने फोन पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुहम्मद आजाद चौधरी ने कहा कि आवेश की यह सफलता साबित करती है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का तिरंगा लहराना क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। खिदमत फाउंडेशन हमेशा से प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहा है। आवेश की इस जीत से पूरे जनपद का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.