जौनपुर: जनता की राह आसान करने आधी रात सड़कों पर उतरे डीएम सैमुअल पाल एन., व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

जौनपुर

जौनपुर जनपद के आमजन को बेहतर सड़क, सुरक्षित आवागमन और सुचारु नगरीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. सोमवार देर रात स्वयं शहर की सड़कों पर उतरे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के आमजन को बेहतर सड़क, सुरक्षित आवागमन और सुचारु नगरीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. सोमवार देर रात स्वयं शहर की सड़कों पर उतरे। उन्होंने विभिन्न प्रमुख मार्गों का औचक स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। देर रात हुए इस निरीक्षण से संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया।

सद्भावना पुल से लेकर कलेक्ट्रेट तक परखीं व्यवस्थाएं

जिलाधिकारी ने सद्भावना पुल से निरीक्षण की शुरुआत की। इसके बाद शाही किला, अटाला मस्जिद, जिला अस्पताल, जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन, शकरमंडी, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज, कोतवाली क्षेत्र, सिपाह, कलेक्ट्रेट, लाइन बाजार एवं डाक बंगला लाइन बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों के गड्ढों, स्ट्रीट लाइटों की प्रकाश व्यवस्था और जल निकासी का बारीकी से अवलोकन किया।

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनहित और सुरक्षित आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कागजी रिपोर्ट के बजाय धरातल पर काम दिखना चाहिए। सड़कों की मरम्मत और मूलभूत सुविधाओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी, पीडब्ल्यूडी व जल निगम के अधिशासी अभियंता, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और अवर अभियंता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.