जौनपुर: एसडीएम अंकुर वर्मा ने शाहगंज नगर पालिका का किया औचक निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश

जौनपुर

जौनपुर जनपद के शाहगंज नगर पालिका परिषद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शाहगंज नगर पालिका परिषद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम के अचानक पहुंचने से दफ्तर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी और नगर पालिका के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यालयी व्यवस्थाओं और अभिलेखों की ली जानकारी

एसडीएम अंकुर वर्मा ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का जायजा लेते हुए कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका और महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की। उन्होंने कर्मचारियों से उनके पदीय दायित्वों और नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने भी पालिका की वर्तमान व्यवस्थाओं और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी जानकारी एसडीएम के समक्ष रखी।

समयबद्ध कार्य और सफाई व्यवस्था पर जोर

निरीक्षण के बाद एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पालिका की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दफ्तर आने वाले आम नागरिकों के काम समयसीमा के भीतर होने चाहिए। नगर की साफ-सफाई और जनसुविधाओं पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.