जौनपुर

जौनपुर जनपद के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में आईएमओ ग्रुप बनाकर एक महिला के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में आईएमओ ग्रुप बनाकर एक महिला के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसकी सौतेली माँ सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आईएमओ ग्रुप बनाकर वायरल किए अश्लील फोटो-वीडियो
पीड़िता ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि 12 सितंबर 2026 को उसे एक आईएमओ ग्रुप में जोड़ा गया, जिसके बाद उसे लगातार कॉल और मैसेज किए जाने लगे। इसके साथ ही ग्रुप में उसके अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर वायरल किए गए। पीड़िता के अनुसार, उस ग्रुप में उसके परिचित लोग भी शामिल थे।
सौतेली माँ समेत तीन पर केस दर्ज
पीड़िता ने अपनी सौतेली माँ के अलावा पीर मोहम्मद और गयासु पर इस कृत्य में शामिल होने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शाहगंज कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और साइबर सर्विलांस की मदद से मामले की पड़ताल में जुटी है।
फरेंदा में चुनावी चर्चा तेज, बजरंग बहादुर सिंह बोले—जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता 2027 को लेकर बोले पूर्व विधायक मैं भाजपा का समर्पित सिपाही, पार्टी का फैसला मेरे लिए सर्वमान्यhttps://t.co/FZWQTZmcYW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2026













