महराजगंज

महराजगंज जनपद में आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस, स्ट्रांग रूम और गोदाम का सघन निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस, स्ट्रांग रूम और गोदाम का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे
सुरक्षा व्यवस्था और 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी के निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा घेरे, गार्ड रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की मानक गाइडलाइन के तहत ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव के कड़े निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि स्ट्रांग रूम में तय प्रोटोकॉल के बिना किसी को प्रवेश न दिया जाए और 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता व बैकअप सुनिश्चित रहे।
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी: जिले में 2,228 मतदान केंद्र तय
इसके पश्चात जिलाधिकारी कक्ष में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए जिले में कुल 3,605 मतदाता पंजीकृत हैं।परिसीमन व समायोजन के बाद 2027 विधानसभा चुनाव के लिए जिले में कुल 2,228 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।जनपद में वर्तमान में कुल 17,99,095 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 9,79,709 पुरुष और 8,19,334 महिला मतदाता शामिल हैं।
जेंडर रेशियो सुधारने पर जोर, राजनीतिक दलों से की अपील
समीक्षा बैठक में जिले के जेंडर रेशियो और ईपी रेशियो पर विशेष चर्चा हुई। वर्तमान में जिले का लिंगानुपात 836 और ईपी अनुपात 52.56 है, जबकि प्रदेश का औसत लिंगानुपात 912 और ईपी अनुपात 61 है। इस अंतर को पाटने के लिए डीएम ने छूटी हुई पात्र महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए महिला मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग की अपील की। साथ ही जानकारी दी कि मशीनों की एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिसके दौरान राजनीतिक दल प्रतिदिन अपने अधिकृत प्रतिनिधि की मौजूदगी सुनिश्चित करें। अधिकारियों को आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए समयबद्ध कार्य पूरा करने की हिदायत दी गई।
राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर MA Wallah कोचिंग संस्थान में भव्य उत्सव, विभिन्न प्रस्तुतियों से हिंदी को मिली नई उड़ानhttps://t.co/0ZYy4Xioyh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026










