बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत भूड़ चौराहे के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क पर दौड़ रही एक सीएनजी कार में अचानक भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत भूड़ चौराहे के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क पर दौड़ रही एक सीएनजी कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और आसमान में धुएं का गुबार उठने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार जैसे ही भूड़ चौराहे के समीप पहुंची, उसमें से अचानक लपटें निकलने लगीं। कार में आग भड़कती देख चालक ने गजब की सूझबूझ और फुर्ती दिखाई। उसने तुरंत चलती गाड़ी से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। चालक के बाहर निकलते ही कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों में दहशत फैल गई।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, तब तक कार जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी।
कार में आग किन कारणों से लगी, इसका स्पष्ट पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम शॉर्ट सर्किट समेत अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि चालक की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर MA Wallah कोचिंग संस्थान में भव्य उत्सव, विभिन्न प्रस्तुतियों से हिंदी को मिली नई उड़ानhttps://t.co/0ZYy4Xioyh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026










