बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से कार सवार वांछित बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस पर की फायरिंग
मिली जानकारी के मुताबिक, चेकिंग के दौरान कार सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा।
चोरी के मामले में था वांछित
गिरफ्तार बदमाश की पहचान रंजीत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व में हुई चोरी की एक घटना में वांछित चल रहा था और लंबे समय से फरार था। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से कार और अवैध असलहा बरामद किया गया है।
राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर MA Wallah कोचिंग संस्थान में भव्य उत्सव, विभिन्न प्रस्तुतियों से हिंदी को मिली नई उड़ानhttps://t.co/0ZYy4Xioyh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026











