रामपुर

रामपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को रामपुर जिला कारागार पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

रामपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को रामपुर जिला कारागार पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई, जिसे आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान आजम खान ने अखिलेश यादव को कुछ संभावित उम्मीदवारों की एक सूची सौंपी है। इसके अलावा, बैठक में कांग्रेस के साथ आगामी चुनाव में सीट-बंटवारे (सीट शेयरिंग) के फार्मूले और विपक्षी गठबंधन की रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
जेल से बाहर आने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि आजम खान समाजवादी पार्टी के साथ पहले भी मजबूती से थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात के बाद से राज्य की राजनीति में सुगबुगाहट तेज हो गई है।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026












