मऊ

मऊ जनपद के सरसों की फसल की बंपर पैदावार और बेहतर उपज प्राप्त करने के लिए अपर जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को महत्वपूर्ण कृषि सलाह दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सरसों की फसल की बंपर पैदावार और बेहतर उपज प्राप्त करने के लिए अपर जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को महत्वपूर्ण कृषि सलाह दी है। कृषि विभाग के अनुसार, सरसों की सफल खेती के लिए मौसम, मिट्टी और सही प्रबंधन का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।
फसल के लिए अनुकूल जलवायु और तापमान
अधिकारियों ने बताया कि सरसों की बुवाई और अच्छी वृद्धि के लिए 10°C से 25°C तक का तापमान सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस तापमान में पौधे का विकास तेजी से और स्वस्थ रूप से होता है।
मिट्टी का चयन और पीएच मान
सरसों की खेती के लिए बलुई दोमट या उपजाऊ दोमट मिट्टी सबसे उत्तम होती है। खेत का पीएच मान 5.5 से 6.75 के बीच होना चाहिए। इसके साथ ही, किसानों को सलाह दी गई है कि खेत में जलभराव न हो, इसलिए उचित जल निकास (ड्रेनेज) की व्यवस्था होना बेहद जरूरी है ताकि फसल को सड़ने से बचाया जा सके।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय पर बुवाई और सही सिंचाई अपनाकर अपनी आय को बढ़ाएं।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026












