जौनपुर

जौनपुर जनपद के शहर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। कथा के दूसरे दिन शांतनु जी महाराज के मुख से भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव और शिव-पार्वती संवाद के प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावुक हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शहर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। कथा के दूसरे दिन शांतनु जी महाराज के मुख से भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव और शिव-पार्वती संवाद के प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावुक हो गए। पंडाल में लगातार गूंजते ‘श्रीराम’ और ‘सिया राम, जय राम, जय जय राम’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।
इस धार्मिक आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक करोड़ आठ लाख बार श्रीराम नाम लिखने का संकल्प लिया जा रहा है, जो प्रभु के प्रति अपार श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है।
शिव-पार्वती संवाद और अहंकार पर संदेश
कथा के दौरान शांतनु जी महाराज ने भगवान शिव और माता पार्वती के संवाद का सुंदर वर्णन करते हुए योग, साधना और आत्मचिंतन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि अहंकार मनुष्य के पतन का सबसे बड़ा कारण है। देवर्षि नारद के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने समझाया कि अत्यधिक प्रशंसा मिलने पर व्यक्ति को श्रेष्ठ समझने के बजाय और अधिक विनम्र और सावधान हो जाना चाहिए। भगवान शिव वैराग्य, करुणा और तपस्या के प्रतीक हैं, जिनके जीवन से हमें संयम और परोपकार की प्रेरणा मिलती है।
श्रीराम जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु
जैसे ही भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग आया, कथा स्थल उल्लास और आनंद से भर उठा। श्रद्धालु जन्म की मंगलमयी कथा सुनकर भावविभोर हो उठे और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। महाराज जी ने कहा कि कथा का वास्तविक उद्देश्य केवल सुनना नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों—सत्य, मर्यादा, त्याग और विनम्रता को अपने जीवन में उतारना है।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के सौजन्य से आयोजित इस भव्य श्रीराम कथा में उमड़ी भारी भीड़ यह स्पष्ट कर रही है कि जौनपुर में लोगों की आस्था और श्रीराम के प्रति प्रेम अटूट है।
शाहगंज में ऐतिहासिक भरत मिलाप पर स्वर्णकार समाज ने लगाया निःशुल्क चाय-पानी का शिविर, अतिथियों का हुआ सम्मान
https://t.co/hSkTmztEN6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026













