मऊ

मऊ जनपद के करहां बाजार में विजयादशमी के पावन अवसर पर भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के करहां बाजार में विजयादशमी के पावन अवसर पर भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नवयुवक व्यापार मंडल श्रीदुर्गा पूजन समिति और मां दुर्गा पूजन समिति की ओर से स्थापित प्रतिमाओं को गुरुवार देर रात नम आंखों और भारी उत्साह के साथ विसर्जन के लिए ले जाया गया।
डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु
विसर्जन यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। डीजे की थाप पर गूंजते मां के भजनों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। ‘जय माता दी’ और ‘मइया जल्दी लौट के आना’ के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला, जो नाचते-गाते हुए मां को विदाई दे रहे थे।
अतरारी घाट पर हुआ विसर्जन
निकाली गई शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए तमसा नदी के अतरारी घाट पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार और पूरी विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का तमसा नदी में विसर्जन किया गया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से उत्सव संपन्न कर सकें। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026












