बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त कृषि निवेश उपलब्ध कराने और उनके आर्थिक हितों की पुख्ता रक्षा के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों एवं बीजों की गुणवत्ता की जांच के लिए एक सघन अभियान चलाया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त कृषि निवेश उपलब्ध कराने और उनके आर्थिक हितों की पुख्ता रक्षा के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों एवं बीजों की गुणवत्ता की जांच के लिए एक सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिलेभर के विभिन्न उर्वरक एवं बीज बिक्री केंद्रों पर औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं।
अधिकारियों की टीमों ने दुकानों से खाद और बीज के कई संदिग्ध नमूने (सैंपल) भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसानों को मानक के अनुरूप और असली उत्पाद ही मिलें। इस अचानक चली ताबड़तोड़ कार्रवाई से मिलावटखोरों और अनियमितता बरतने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि गुणवत्ता में लापरवाही मिलने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मऊ में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरा सकुशल संपन्न, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/A8m3BCpRLg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026












