महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र के लेहड़ा मंदिर मोड़ के पास गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची बृजमनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र के लेहड़ा मंदिर मोड़ के पास गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची बृजमनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे, बीमारी व अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026





















