मऊ

मऊ जनपद के आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मऊ पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। बुधवार देर रात पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मऊ पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। बुधवार देर रात पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एएसपी अनूप कुमार, सभी क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

एसपी ने अधिकारियों को छोटी से छोटी घटना पर नजर रखने और संवेदनशील इलाकों में पिकेट व्यवस्था व पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोवध और अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व तस्करी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, लूट की पुरानी घटनाओं में शामिल अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने के आदेश भी दिए गए।
जमीनी विवादों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी ने सभी थानों में तत्काल ‘पीस कमेटी’ की बैठकें आयोजित कर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करने पर जोर दिया है।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026





















