जौनपुर

जौनपुर जनपद में लगातार हो रही बारिश और जलभराव के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर 02 सितंबर को कक्षा 01 से 08 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में लगातार हो रही बारिश और जलभराव के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर 02 सितंबर को कक्षा 01 से 08 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियम परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों पर लागू होगा। विद्यार्थियों के लिए विद्यालय बंद रहेंगे।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर अपार और यू-डायस जैसे विभागीय कार्य निपटाएंगे। वहीं, परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों की महिला शिक्षकों को हलषष्ठी (हरछठ/ललई छठ) का पर्व होने के कारण अवकाश प्रदान किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश का सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026






















