बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नरौरा क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे एक 30 वर्षीय युवक का शव घटना के सात दिन बाद बरामद हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नरौरा क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे एक 30 वर्षीय युवक का शव घटना के सात दिन बाद बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और देर शाम गमगीन माहौल में गंगा घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उदयगढ़ी की मढ़ैया निवासी 30 वर्षीय रामजीत कुछ दिन पूर्व नरौरा क्षेत्र में गंगा नदी में डूब गए थे। घटना के बाद से ही पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और परिजनों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी। शनिवार को नरौरा क्षेत्र में गंगा नदी में एक शव उतराता हुआ दिखाई मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त कराई, जिसकी पुष्टि लापता रामजीत के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया, जिसके बाद देर शाम स्थानीय गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दर्दनाक हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026












