बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगला बंजारा बुढासी गांव में 500 रुपये चोरी का बेबुनियाद आरोप लगाकर एक महिला के साथ अमानवीय मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगला बंजारा बुढासी गांव में 500 रुपये चोरी का बेबुनियाद आरोप लगाकर एक महिला के साथ अमानवीय मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला के बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा, जिसके दौरान उसके सोने के कुंडल भी गिरकर गुम हो गए।
पीड़िता सूरजमुखी की शिकायत पर हरकत में आई स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस सनसनीखेज घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026












