जौनपुर के गौरव सिंह ने लहराया परचम: 5 बार NET के बाद छठे प्रयास में हासिल किया JRF

जौनपुर

जौनपुर जनपद के ज़िद्द और निरंतरता की मिसाल पेश करते हुए चंदवक क्षेत्र के कोइलारी गांव निवासी गौरव सिंह सुपुत्र सत्यभान सिंह ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप की परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के ज़िद्द और निरंतरता की मिसाल पेश करते हुए चंदवक क्षेत्र के कोइलारी गांव निवासी गौरव सिंह सुपुत्र सत्यभान सिंह ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप की परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व लगातार 5 बार UGC-NET की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद उन्होंने प्रयास जारी रखा और अपने छठे प्रयास में जो ऑल इंडिया लेवल पर JRF हासिल किया।

गौरव सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा (LKG से 12वीं तक) ‘भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज’ से पूरी की, जिसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक एवं परास्नातक की डिग्री प्राप्त की। अपनी सफलता पर प्रेरणादायी संदेश देते हुए गौरव ने कहा कि लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत और सही रणनीति ही सफलता की असली कुंजी है।

गौरव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक अरविंद सिंह, परिजनों तथा समस्त क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.