बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के आध्यात्मिक जन-जागरण और सामाजिक समरसता का संदेश देने के उद्देश्य से मंगलवार को अनूपशहर स्थित परशुराम धाम से नौ दिवसीय सद्भावना यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ

बुलंदशहर जनपद के आध्यात्मिक जन-जागरण और सामाजिक समरसता का संदेश देने के उद्देश्य से मंगलवार को अनूपशहर स्थित परशुराम धाम से नौ दिवसीय सद्भावना यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को गंतव्य के लिए रवाना किया।
यह सद्भावना यात्रा 1 सितंबर से 9 सितंबर तक विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जिसका समापन 9 सितंबर को बुलंदशहर के काला आम स्थित कलश होटल में होगा। आयोजकों ने बताया कि यात्रा सद्गुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के 75वें जन्मोत्सव (जो 20-21 सितंबर को प्रेमनगर आश्रम, हरिद्वार में आयोजित होगा) के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है।

यात्रा के निदेशक जिला प्रभारी महात्मा शरणानंद जी और सहप्रभारी महात्मा आत्मदर्शनानंद जी सहित अन्य संत-महात्माओं ने लोगों से इस यात्रा से जुड़ने का आह्वान किया। पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल ने यात्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में प्रेम, भाईचारे और सेवा भाव को मजबूती मिलती है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026






















