राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में EMRS छात्र हनुमंत और शिक्षिका दर्शिका चौकर का चयन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के तेलंगाना के सिरपुर (टी) स्थित एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल के कक्षा 8 के छात्र हनुमंत और बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र के गांव एंचोरा निवासी शिक्षिका के. एम. दर्शिका चौकर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का गौरव प्राप्त हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के तेलंगाना के सिरपुर (टी) स्थित एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल के कक्षा 8 के छात्र हनुमंत और बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र के गांव एंचोरा निवासी शिक्षिका के. एम. दर्शिका चौकर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का गौरव प्राप्त हुआ।

समारोह के दौरान छात्र हनुमंत ने राष्ट्रपति को स्वयं बनाई पेंटिंग भेंट की, जबकि मूल रूप से अनूपशहर की सुपुत्री दर्शिका चौकर (पुत्री अनिल कुमार व मोनिका) को भी राष्ट्रपति से संवाद करने व राखी बांधने का अवसर मिला। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए देशभर के केवल 5 राज्यों के EMRS विद्यालयों का चयन हुआ था, जिसमें तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करते हुए शिक्षिका दर्शिका भी शामिल हुईं।

बेटी की इस उपलब्धि पर एंचोरा गांव और अनूपशहर क्षेत्र में खुशी व उत्साह का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दोनों के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अवसर विद्यार्थियों में नए आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा का संचार करते हैं।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.