सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 अगस्त से लापता 17 वर्षीय किशोरी के मामले में पुलिस ने अपहरण की एफआईआर दर्ज की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 अगस्त से लापता 17 वर्षीय किशोरी के मामले में पुलिस ने अपहरण की एफआईआर दर्ज की है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रमवापुर नानकार गांव निवासी राकेश कुमार दूबे के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, किशोरी 16 अगस्त को घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन और रिश्तेदारियों में तलाश करने के बाद भी जब उसका सुराग नहीं लगा, तो 27 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में आरोपी राकेश पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक सुनील कुमार त्रिपाठी को सौंप दी है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में दबिश दे रही है और किशोरी को सकुशल बरामद करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की बरामदगी और उसके बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026






















