चित्रकूट में बारिश का कहर: मंदाकिनी उफान पर, रेलवे ट्रैक धंसा और सैकड़ों दुकानें जलमग्न

चित्रकूट

जनपद चित्रकूट के पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते चित्रकूट में भीषण तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से 8.70 मीटर ऊपर बह रही है, जिससे जलस्तर तेजी से रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद चित्रकूट के पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते चित्रकूट में भीषण तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से 8.70 मीटर ऊपर बह रही है, जिससे जलस्तर तेजी से रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहा है। बाढ़ के विकराल रूप के कारण उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

बाढ़ के पानी में रेलवे ट्रैक धंस गया है, जिससे रेल और सड़क यातायात पूरी तरह चरमरा गया है। करीब एक दर्जन ट्रेनों और 100 से अधिक बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। रामघाट के आसपास के क्षेत्र में जलभराव के चलते लगभग 800 दुकानें डूब गई हैं और कई श्रद्धालु व स्थानीय नागरिक अपनी जान बचाने के लिए मकानों की छतों पर शरण लेने को मजबूर हैं।

मंदाकिनी नदी में आई इस भीषण बाढ़ का असर निचले इलाकों में भी देखा जा रहा है, जिससे प्रयागराज में भी गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है। प्रशासन द्वारा प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.