बागपत में ‘हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन’ आयोजित: कुंडू खाप चौधरी ने दिया सर्व समाज भाईचारा कमेटी गठन का सुझाव

बागपत

जनपद बागपत के जमीअत उलमा शहर बागपत के सौजन्य से वात्सायन मैरिज होम में ‘हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बागपत के जमीअत उलमा शहर बागपत के सौजन्य से वात्सायन मैरिज होम में ‘हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मुफ्ती मोहम्मद आकिल सिराज ने किया। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश कुंडू खाप के चौधरी एडवोकेट गजेंद्र सिंह कुंडू का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी गजेंद्र सिंह कुंडू ने कहा कि यह सर्व समाज भाईचारा सम्मेलन केवल एक आयोजन या शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि हम सबकी आत्माओं का उत्सव है। उन्होंने भारत की तुलना एक सुंदर गुलदस्ते से करते हुए कहा कि देश के सभी धर्म इस गुलदस्ते के सुगंधित फूल हैं, जिनमें से एक भी फूल मुरझाने पर खूबसूरती आधी हो जाती है। देश की आजादी में सभी धर्मों के वीरों का अमूल्य योगदान रहा है।

अल्लामा इकबाल की पंक्तियों “मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना” का उल्लेख करते हुए उन्होंने सभी से नफरत को दरकिनार कर आने वाली पीढ़ी को मोहब्बत व भाईचारे का पाठ पढ़ाने की अपील की। साथ ही उन्होंने सर्व समाज भाईचारा कमेटी के गठन का सुझाव दिया और आश्वस्त किया कि कुंडू खाप आपसी सौहार्द और एकता के प्रयासों में सदैव तत्पर रहेगी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.