एसडीएम अंकुर वर्मा को मिला नगर पालिका शाहगंज का अतिरिक्त प्रभार

जौनपुर

जौनपुर जनपद के नगर पालिका परिषद शाहगंज की अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा के 15 दिनों के चिकित्सकीय अवकाश पर जाने के कारण निकाय के दैनिक कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी एसडीएम शाहगंज अंकुर वर्मा को सौंपी गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के नगर पालिका परिषद शाहगंज की अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा के 15 दिनों के चिकित्सकीय अवकाश पर जाने के कारण निकाय के दैनिक कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी एसडीएम शाहगंज अंकुर वर्मा को सौंपी गई है। जिलाधिकारी जौनपुर सेमुअल पॉल एन. ने 29 अगस्त 2026 को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया।

नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय द्वारा ईओ की अस्वस्थता और अवकाश आवेदन की सूचना देते हुए प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया गया था। इस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम अंकुर वर्मा को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ नगर पालिका शाहगंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

इस अवधि में एसडीएम अंकुर वर्मा जनसुनवाई, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, नकल निर्गमन सहित नगर पालिका के सभी दैनिक कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों व विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.